परबत्ता: अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल निर्माण कार्य में आई तेजी, विधायक बाबूलाल शौर्य ने किया निरीक्षण
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा की मुख्य धारा समेत विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों और इंजीनियरों से अद्यतन जानकारी प्राप्त