विदिशा नगर: कलेक्टर और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एवं गोदाम का निरीक्षण,जांची सुरक्षा व्यवस्था....
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव की जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया।.