हथिऔंधा और परड़िया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को कुल चार उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। परड़िया पंचायत से अमोद मेहता, अशोक ठाकुर और सुरेन्द्र झा, जबकि हथिऔंधा पंचायत से शिव कुमार ने पर्चा भरा। नामांकन प्रक्रिया बीडीओ अमित कुमार की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।