रेउसा चौराहा पर एक नशे में धुत युवक ने बाइक से लकड़ी के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार में था और संतुलन खो बैठा। बाइक सीधे सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे से जा टकराई। हादसे में पास ही स्थित घड़ी रिपेयर की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रेउसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।