ईसागढ़: ईसागढ़ में प्रचार-प्रसार के अभाव में फीका पड़ा जनकल्याण शिविर, कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद
ईसागढ़ में प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन गुरुवार शाम लगभग पांच बजे हुआ, लेकिन अंतिम दिन शिविर में जनभागीदारी अपेक्षा से काफी कम रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण अधिकांश ग्रामीणों को शिविर की जानकारी ही नहीं मिल सकी।