बस्तर: बस्तर ओलंपिक में बेसोली व तुरपुरा के 1599 प्रतिभागियों ने लिया भाग, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र ने किया निरीक्षण
Bastar, Bastar | Nov 9, 2024 बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र की युवाओं को खेलों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है।ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से रात्रि तक विभिन्न खेलो का आयोजन किया।