उदवंत नगर: अठारह दिनों से सीएचसी उदवंतनगर मे पदस्थापित एएनएम का धरना प्रदर्शन जारी
सीएचसी उदवंतनगर में पदस्थापित एएनएम ने फ़रास ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने को जारी विभागीय आदेश को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियो ने बताया कि यह प्रदर्शन बिहार चिकित्सा एवम जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर लगातार 18 दिन से जारी है । जब तक विभाग इस आदेश को वापस नही लेता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।