स्याना: वैष्णो देवी हरमिलाप मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ किया प्रसाद ग्रहण
Siyana, Bulandshahr | May 4, 2026
नगर के वैष्णो देवी हरमिलाप मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को मंदिर के स्थापना दिवस पर यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की वही भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।