मरवाही: जीपीएम में संत कबीर दास जी की जयंती मनाई गई
संत कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर उनकी ऐतिहासिक तपस्थली 'कबीर चबूतरा' विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित यह पवित्र स्थल मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से मात्र पांच किलोमीटर दूर है। अमरकंटक आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक कबीर चबूतरा पहुंचकर कबीर कुटी, कबीर कुण्ड और कबीर वटवृक्ष के दर्शन कर रहे हैं।