पन्ना: 5 मजदूरों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, माधवगंज चौराहे पर चक्का जाम!
Panna, Panna | May 27, 2026 पन्ना के नयापुरा में हुए दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौत के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने माधवगंज चौराहे पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रदर्शनकारी दोषी अधिकारियों पर FIR और पीड़ित परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।