कुनकुरी: कुनकुरी को जल्द मिलेगा हाइटेक बस स्टैंड, ₹726.33 लाख की लागत से होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नगर पंचायत कुनकुरी में 726.33 लाख रुपयों की लागत से उच्च-स्तरीय हाइटेक बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना को स्वीकृति नगर प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी गई है। मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार नया बस स्टैंड क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने