गुण्डरदेही: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस, मंदिरों में पूजा की और अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए
5 अप्रैल को गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने आज अपना जन्मदिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। सुबह सर्वप्रथम अध्यक्ष प्रमोद जैन ने चंडी माता मंदिर और शिव मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्री जैन स्थानीय अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद वे गौशाला पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी टीम के साथ गौ-माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिए