पन्ना: दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जिले में सख्ती, दूध, पनीर और मिठाई के नमूने लिए गए
Panna, Panna | Oct 9, 2025 दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने अजयगढ़, पन्ना और देवेंद्रनगर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान महावीर दूध डेयरी अजयगढ़ से दूध, मां शारदा दूध डेयरी पन्ना से पनीर, बजरंग भोग भंडार बड़ा बाजार पन्ना से सैम्पल लिए गए।