बीसलपुर: मायके में परिवार के साथ सो रही विवाहिता को मनचले ने दबोचा, तमंचे की नोक पर किया दुष्कर्म का प्रयास
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने मायके गई थी जहां पर अपने माता-पिता के साथ रात में सो रही थी तभी गांव निवासी रामरतन उर्फ छोटे पुत्र राजकिशोर ने रात के अंधेरे में आकर विवाहिता को चारपाई पर दबोच लिया।