छतरपुर नगर: हटवाहा में करंट लगने से युवक झुलसा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम हटवाहा का रहने वाला अजय राजपूत अपने घर पर बिजली सुधार कार्य कर रहा था तभी आज 5 नवंबर सुबह 11:00 बजे उसे जोरदार करंट लगा और युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसको पिपट अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसे वर्न वार्ड में भर्ती किया गया और उसका उपचार जारी है।