मरवाही: जीपीएम में रिहायशी मकान से निकला जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
जीपीएम पेंड्रा के एक रिहायशी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के भीतर जहरीला कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत स्थानीय सर्प मित्र द्वारिका कोल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।