नारायणपुर: भ्रमरपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन लोग झुलसे
नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। घटना में स्व. परशुराम मिस्त्री के पुत्र निवास मिस्त्री का रसोईघर पूरी तरह जल गया, वहीं घर में रखा सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद उसे बुझाने के प्रयास में निवास मिस्त्री, उनकी पत्नी माला देवी और सुभाष मिस्त्री के पुत्र सोनू कुमार आंशिक