रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में रास्ते में युवक को रोककर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | May 7, 2025 बुधवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज में ग्राम काशिपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 6 मई को रात आठ बजे दवाई लेने जा रहा था। कुछ लोगो ने उसे रास्ते मे रोककर गाली गलोच व मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।