मऊरानीपुर: एक झपकी ने मचाई तबाही, स्कूल की दीवार तोड़कर पलटा सीमेंट से भरा कंटेनर; नेशनल हाईवे पर बिखरीं सीमेंट की बोरियां
झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर पटेल नगर के पास सीमेंट की बोरियों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर के पलटने से सीमेंट की बोरियां नेशनल हाईवे पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कर मामले की जां