मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने एलआईसी एजेंट, मिस्त्री और किसान के घरों से नगद सहित करीब आठ लाख की संपत्ति चोरी कर ली।