अनूपपुर: फ्लाईओवर बन रहा है या भ्रष्टाचार का ओवरब्रिज?
अनूपपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में कंक्रीट के हिस्सों में गड्ढे और बाहर निकली सरिया दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खामियों को छिपाने के लिए जल्दबाजी में लेप लगाया गया। वहीं, सवाल पूछने पर ठेकेदार के कर्मचारी जवाब देने के बजाय बचते नजर आए।