औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पन्नहर नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।