मांझी: पिलुई गांव में आतंक मचाने वाला खूंखार बंदर पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Manjhi, Saran | May 28, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में पिछले तीन महीना से आतंक मचा रहा खूंखार एवं सनकी बंदर गुरुवार को करीब 3:00 बजे आखिरकार पकड़ लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और हिम्मत के साथ वन विभाग छपरा टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर के पिंजड़े में कैद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार बंदर ने पांच दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था।