भभुआ: दरभंगा में प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को रोके जाने पर भभुआ एकता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
Bhabua, Kaimur | May 15, 2025 आज गुरुवार को दरभंगा में प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को रोके जाने पर भभुआ एकता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 5:30 बजे सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका है। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि बिहार के दरभंगा में युवा न्याय संवाद कार्यक्रम होना था। लेकिन बिहार के डबल इंजन की सरकार ने अपनी गुंडा पुलिस के द्वारा कार्यक्रम को होने नहीं दिया।