शामली जिले के कांधला थाना पुलिस को सूचना मिली थी गांव गढ़ीदौलत से फारूक की पत्नी ताहिरा और उसकी दो बेटी आफरीन व सहरीन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की, तो फारूक पर शह गहराया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी फारूक की निशानदेही पर घर के आंगन में खुदवाए गए गड्ढे से उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद कर लिए गए।