अररिया: कुसहा चौक में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Araria, Araria | Jun 17, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत सिमराहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना कुसहा चौक के समीप की बताई जा रही है, जहां पैदल जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।