बयाना: चोरी की घटनाएं बढ़ी तो शुरू कराया हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कार्य
कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों और रात के समय प्रमुख चौराहों व गलियों में पसरे अंधेरे को लेकर लोगों की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुबह से ही शहर के मुख्य चौराहों पर लंबे समय से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू करा दिया गया।