गड़हनी: गड़हनी में डॉ. अब्दुल क्यूम अंसारी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
गड़हनी में प्रख्यात समाज सुधारक,विचारक व नेता डॉ अब्दुल क्यूम अंसारी की जयंती गड़हनी में धूमधाम से मनाई गई। जयंती गड़हनी के पूर्व मुखिया तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में उनके दरवाजे पर मनाया गया।सभी उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया और केक काट कर गरीबों को बाटा। साथ की उनके बनाए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।