रेवाड़ी: रेवाड़ी में फायर विभाग अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां रद्द, जोखिम वाले क्षेत्रों में गाड़ियां तैनात रहेंगी
रेवाड़ी अग्निशमन विभाग ने दिवाली पर्व के लिए खास प्लानिंग शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी 84 कर्मचारियों की छुट्टियां अति आवश्यक अवकाश को छोड़कर 23 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। विभाग को 139 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन विभाग के पास सिर्फ 84 कर्मचारी ही कार्यरत हैं।