अकबरपुर: जैनपुर स्थित अरविंद फुटवियर कंपनी में वर्करों ने किया हंगामा, कई मांगों को लेकर नाराज वर्करों ने किया काम बंद
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्तिथ अरविंद फुटवियर कंपनी में दूसरे दिन नाराज वर्करों ने कई मांगो को लेकर काम बंद कर हंगामा किया। वर्करों ने सैलरी बढ़ाने और अधिक ड्यूटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।