बानो: परबा भालुगुटरा गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं,विस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय
Bano, Simdega | Jul 3, 2024 परबा भालुगुटरा गांव के नाराज ग्रामीणों ने गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से निराश होकर अगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है,गांव के बिनिता देवी,सुनिता देवी,फुलमनी देवी,शंकर सिंह,कोशिला बड़ाईक सहित गांव के ग्रामीणों ने कहा कि आज तक गांव में न बिजली आयी और न ही गांव में बुनियादी सुविधाएं ही उपलब्ध हो पाया।