बानो: बड़काडुएल गांव के तारोप गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने समस्याओं की निराकरण करने की कि मांग
Bano, Simdega | Jun 28, 2024 बानो बड़काडुएल के तारोप गांव में एक सप्ताह से सोलर पावर प्लांट खराब हो गया है फलस्वरूप 200 ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं,जंगल पहाड़ों एवं दुर्गम के कारण 2021-22 में सोलर पावर प्लांट लगाया गया था,खबर के बावजूद ठीक नहीं किया गया,गांव तक सड़क,पुल एवं गार्डवाल की समस्या हैं,पांच महीने से सोलर जलमिनार खराब हो गया है,ग्रामीणों को पेयजल के परेशानी हो रही है।