बानो: जराकेल निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Bano, Simdega | Jun 30, 2024 जराकेल रेलवे अंडर पास के समीप ट्रेन से कटकर जराकेल निवासी श्याम लाल बड़ाईक उम्र 30 वर्ष ने रविवार को आत्म हत्या कर ली,श्यामलाल बड़ाईक सुबह पांच छः बजे के करीब रेलवे अंडर पास के समीप रेल पटरी के पास चला गया, इसी क्रम में जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी तथा ट्रेन की चपेट में आकर आत्महत्या कर ली,खबर पर बानो पुलिस आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।