सुपौल: बड़ी ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, इमाम अकबर कासमी ने दिया कुर्बानी का पैगाम
Supaul, Supaul | May 28, 2026 सुपौल शहर स्थित बड़ी ईदगाह में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नई पोशाक पहनकर ईदगाह पहुंचे, जहां अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर जामा मस्जिद एवं बड़ी ईदगाह के इमाम अकबर कासमी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद इमाम अकबर कासमी ने लोगो