गैरतगंज: आमखेड़ा के पास निर्माणाधीन सड़क पर फिसली बस, बड़ा हादसा टला
रायसेन जिले के आमखेड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईवे पर शनिवार शाम 6 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर असमतल सतह और फिसलन की स्थिति बनी हुई थी, जिससे बस चालक संतुलन खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस धीरे-धीरे सड़क किनारे की ढलान क