बख्शी का तालाब: सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने जा रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।