नगर नौसा: नगरनौसा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण को लेकर हुए चक्का जाम के बाद बाजार में सामान्य स्थिति बहाल, खुलीं दुकानें
नगरनौसा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण की मांग को लेकर हुए चक्का जाम और पत्थरबाजी की घटना के बाद शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन की निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बीच बाजार की अधिकांश दुकानें खुल गईं तथा लोगों की आवाजाही भी सामान्य रही। गौरतलब है कि डिग्री कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर छात्रों और स्थानीय लोग