बरौनी: बरौनी रिफाइनरी को बिहार सरकार ने किया सम्मानित
जन-स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी को बिहार सरकार ने टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय मिशन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित राज्य-स्तरीय टीबी उन्मूलन सम्मेलन में असाधारण सहयोग के लिए बरौनी रिफाइनरी को सम्मान प्रदान किया गया