खगौल: शाहपुर पुलिस ने भगवतीपुर गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के पास शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक व्यक्ति को हंगामा करते देखा जब उससे पुछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो उसके शराब पीने कि पुष्टि हुई है