रामपुर: सपा अध्यक्ष अखलेश यादव 8 अक्टूबर को रामपुर में आज़म खान से मिलने आएंगे: MP मौलाना मोहिबबुल्लाह नदवी
Rampur, Rampur | Sep 28, 2025 रविवार को शाम 4 बजे के आसपास मीडिया को जारी बयान में रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबबुल्लाह नदवी ने सीतापुर जेल से रिहा होकर आए समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कि हम उनसे गंगा राम हॉस्पिटल में मिलने जाएंगे वह हमारे राब्ते में है। नदवी बताया कि 8 अक्टूबर को आज़म खान से मिलने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव रामपुर आएंगे।