कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी 24 वर्षीय युवक शिवमंगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पत्नी संजना ने पुलिस को बताया कि जब वह कमरे में गई। तो शिवमंगल फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने शोर मचाकर उन्हें नीचे उतारा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।