पोकरण: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोकरण में की प्रेस वार्ता, कांग्रेस के खाते सीज होने के संबंध में दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस द्वारा भाजपा पर पार्टी के खाते सीज करने के आरोप के जवाब में पोकरण में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रेसवार्ता को है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टियों को जो चंदा मिलता है, उसका रिटर्न फाइल करना अनिवार्य है। कांग्रेस ने रिटर्न फाइल नहीं किया, इसलिए खाते सीज किए गए हैं।