पोकरण: होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस थाना पोकरण में सीएलजी की बैठक हुई आयोजित, त्यौहार पर की शांति की अपील
होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस थाना परिसर में पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह के सानिध्य में सीएलजी सदस्यों की बैठक बुधवार की शाम को थाना परिसर में आयोजित की गई। भवानी सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को होली त्यौहार की बधाई देते हुए त्योहार पर आपसी प्रेम भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सीएनजी सदस्य चेन सुख पुरोहित रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।