हिलसा: रसलपुर गांव के पास बदमाशों ने दो सगे भाइयों को रास्ते में रोककर मारपीट कर जख्मी किया
Hilsa, Nalanda | May 6, 2025 मंगलवार की दोपहर 12:00 हिलसा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के पास बदमाशों ने बाइक रुकवा कर दोनों भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा मे लाया गया। दोनों जख्मी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 21 वर्ष के पुत्र आलोक कुमार एवं 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है।