हेरहंज: पकरी गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो किशोर घायल
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ लातेहार मार्ग पर गुरुवार दोपहर 3 बजे पकरी गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगादाग गांव निवासी रामेश्वर उरांव के पुत्र गौतम उरांव एवं लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा ग्राम निवासी कार्तिक उरांव के पुत्र अमित उरांव के रूप में हुई।