कुचामन सिटी: झालरा रोड पर एक नकाबपोश ने दुकानदार से मांगे रुपए, नहीं देने पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पुलिस जुटी जांच में
कुचामन के झालरा रोड पर एक नकाबपोश युवक ने दुकानदार से रुपए मांगे एवं जब दुकानदार ने रुपए नहीं दिए तो उसने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।आग के कारण बुजुर्ग भयभीत हो गया।