गिरिडीह: घरेलू विवाद के बाद युवक की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; मोबाइल से हुई पहचान, परिवार में मातम।
घरेलू विवाद के बाद घर से निकले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार को 10 बजे मृतक का शव गरहाटांड़ रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई। मृतक की पहचान शिव मोहल्ला निवासी देवाशीष कंधवे के रूप में हुई।