मंगलवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी तीन भाईयों को 9 जनवरी को कहासुनी के बाद गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल करने की घटना हुई थी।गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। पीड़ित पक्ष से जावेद ने आरोपियों पर बुल्डोजर से कार्रवाई की मांग की है।