आंवला: आंवला थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर की महिला की डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत, महिला और नवजात शिशु की हुई मौत।
आंवला के गांव चकरपुर निवासी लीलाधर की पत्नी भगवान देई 35 वर्ष को घर पर ही डिलीवरी हुई। जिसमें पुत्र पैदा हुआ पुत्र पैदा होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई और देर रात्रि पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तभी सरकारी एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी आंवला पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।