बारुन: कोर्ट से लौट रहे बारुण थाने में पदस्थापित एएसआई सड़क हादसे में घायल
बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना में थाना में पदस्थापित एएसआई (सहा. अवर निरीक्षक) शंभू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वे औरंगाबाद कोर्ट से अपना सरकारी कार्य निपटाकर वापस लौट रहे थे।